
Mac विंडो टाइलिंग आइकॉन और कीबोर्ड शॉर्टकट
macOS Sequoia 15 या बाद के संस्करण में विंडो टाइलिंग उपलब्ध है।
विंडो टाइलिंग आइकॉन विंडो के ऊपरी-बाएँ कोने में हरे बटन के ऊपर पॉइंटर को होल्ड करने पर दिखाई देने वाले मेनू में दिखाए जाते हैं। जब आप स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित मेनू बार से विंडो > मूव करें और आकार बदलें (या विंडो > फ़ुल स्क्रीन टाइल) चुनते हैं, तो वे आपको दिखने वाले मेनू आइटम के आगे भी दिखाए जाते हैं।
सक्रिय विंडो को मूव करें और आकार बदलें
ये विकल्प सक्रिय विंडो को मूव करते हैं और आकार बदलते हैं।
आइकॉन | नाम | कीबोर्ड शॉर्टकट | वर्णन | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() | भरण | Fn-कंट्रोल-F | डेस्कटॉप को भरने के लिए सक्रिय विंडो विस्तारित करें। | ||||||||
![]() | मध्य | Fn-कंट्रोल-C | डेस्कटॉप पर सक्रिय विंडो को मध्य में लगाएँ। | ||||||||
![]() | बायाँ | Fn-कंट्रोल-लेफ़्ट ऐरो | डेस्कटॉप के बाएँ आधे हिस्से में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | दायाँ | Fn-कंट्रोल-राइट ऐरो | डेस्कटॉप के दाएँ आधे हिस्से में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | शीर्ष | Fn-कंट्रोल-अप ऐरो | डेस्कटॉप के शीर्ष आधे हिस्से में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | नीचे | Fn-कंट्रोल-डाउन ऐरो | डेस्कटॉप के निचले आधे हिस्से में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | ऊपरी बायाँ | लागू नहीं | डेस्कटॉप के ऊपरी-बाएँ कोने में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | ऊपरी दायाँ | लागू नहीं | डेस्कटॉप के ऊपरी-दाएँ कोने में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | निचला बायाँ | लागू नहीं | डेस्कटॉप के निचले-बाएँ कोने में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
![]() | निचला दायाँ | लागू नहीं | डेस्कटॉप के निचले-दाएँ कोने में सक्रिय विंडो मूव करें। | ||||||||
लागू नहीं | पिछले आकार पर वापस ले जाएँ | Fn-कंट्रोल-R | सक्रिय विंडो को उस आकार में बदलें जिसमें यह टाइल किए जाने से पहले थी। |
कई विंडो को मूव और व्यवस्थित करें
ये विकल्प कई विंडो को मूव और व्यवस्थित करते हैं।
आइकॉन | नाम | कीबोर्ड शॉर्टकट | वर्णन | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() | बायाँ और दायाँ | Fn-कंट्रोल-शिफ़्ट-लेफ़्ट ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के बाएँ आधे हिस्से में मूव करें और दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के दाएँ आधे हिस्से में मूव करें। | ||||||||
![]() | दाएँ और बाएँ | Fn-कंट्रोल-शिफ़्ट-राइट ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के दाएँ आधे हिस्से में मूव करें और दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के बाएँ आधे हिस्से में मूव करें। | ||||||||
![]() | ऊपर और नीचे | Fn-कंट्रोल-शिफ़्ट-अप ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के शीर्ष आधे हिस्से में मूव करें और दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के निचले आधे हिस्से में मूव करें। | ||||||||
![]() | नीचे और ऊपर | Fn-कंट्रोल-शिफ़्ट-डाउन ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के निचले आधे हिस्से में मूव करें और दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के शीर्ष आधे हिस्से में मूव करें। | ||||||||
![]() | क्वार्टर | लागू नहीं | विंडो को शीर्ष-बाएँ, शीर्ष-दाएँ, निचले-बाएँ और निचले-दाएँ कोने में व्यवस्थित करें। | ||||||||
![]() | बाएँ और क्वार्टर | Fn-कंट्रोल-ऑप्शन-शिफ़्ट-लेफ़्ट ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के बाएँ आधे हिस्से में मूव करें, दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के दाएँ आधे हिस्से में मूव करें और तीसरी विंडो को डेस्कटॉप के निचले-दाएँ कोने में मूव करें। | ||||||||
![]() | दाएँ और क्वार्टर | Fn-कंट्रोल-ऑप्शन-शिफ़्ट-राइट ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के दाएँ आधे हिस्से में मूव करें, दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के ऊपरी-बाएँ कोने में मूव करें और तीसरी विंडो को डेस्कटॉप के निचले-बाएँ कोने में मूव करें। | ||||||||
![]() | ऊपर और क्वार्टर | Fn-कंट्रोल-ऑप्शन-शिफ़्ट-अप ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के ऊपरी आधे हिस्से में मूव करें, दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के निचले-बाएँ कोने में मूव करें और तीसरी विंडो को डेस्कटॉप के निचले-दाएँ कोने में मूव करें। | ||||||||
![]() | नीचे और क्वार्टर | Fn-कंट्रोल-ऑप्शन-शिफ़्ट-डाउन ऐरो | सक्रिय विंडो को डेस्कटॉप के निचले आधे हिस्से में मूव करें, दूसरी विंडो को डेस्कटॉप के ऊपरी-बाएँ कोने में मूव करें और तीसरी विंडो को डेस्कटॉप के ऊपरी-दाएँ कोने में मूव करें। |
फ़ुल स्क्रीन टाइल
ये विकल्प फ़ुल स्क्रीन या Split View में विंडो को टाइल में लगाते हैं।
आइकॉन | नाम | कीबोर्ड शॉर्टकट | वर्णन | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
![]() | पूरी स्क्रीन | लागू नहीं | सक्रिय विंडो को फ़ुल स्क्रीन तक फैलाएँ। | ||||||||
![]() | स्क्रीन का बायाँ हिस्सा | लागू नहीं | सक्रिय विंडो को बाईं ओर Split View में विस्तारित करें। | ||||||||
![]() | स्क्रीन का दायाँ हिस्सा | लागू नहीं | सक्रिय विंडो को दाईं ओर Split View में विस्तारित करें। | ||||||||
![]() | फ़ुल स्क्रीन से बाहर निकलें | लागू नहीं | फ़ुल स्क्रीन से बाहर निकलें। |