
Mac पर QuickTime Player में फ़िल्म या क्लिप जोड़ें
अपनी फ़िल्म में आप पूरी फ़िल्म या क्लिप जोड़ सकते हैं
मेरे लिए QuickTime Player प्लेयर खोलें
पूरी फ़िल्म जोड़ें
- अपने Mac पर QuickTime Player ऐप  में, फ़िल्म खोलें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं, दृश्य > क्लिप दिखाएँ चुनें। में, फ़िल्म खोलें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं, दृश्य > क्लिप दिखाएँ चुनें।
- निम्न में से एक कार्य करें : - फ़िल्म के अंत में कोई फ़िल्म डालें : बिना कुछ चुने, संपादन > क्लिप को अंत में जोड़ें चुनें। 
- फ़िल्म के आरंभ में कोई फ़िल्म डालें : बिना कुछ चुने, विकल्प दबाएँ, फिर संपादन > आरंभ में क्लिप जोड़ें चुनें। 
- फ़िल्म में कहीं भी कोई फ़िल्म डालें : एक क्लिप चुनें, फिर संपादित करें > चयन के बाद क्लिप जोड़ें चुनें। 
 
- वह फ़िल्म चुनें जिन्हें आप अपनी फ़िल्म में जोड़ना चाहते हैं, फिर “मीडिया चुनें” पर क्लिक करें। 
- जब आप प्रक्रिया पूरी कर लें, तो पूर्ण पर क्लिक करें। 
नया क्लिप जोड़ें
- अपने Mac पर QuickTime Player ऐप  में, फ़िल्म खोलें जिसमे वह क्लि है जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। में, फ़िल्म खोलें जिसमे वह क्लि है जिसे आप जोड़ना चाहते हैं।
- देखें > क्लिप दिखाएँ चुनें। 
- क्लिप चुनें, फिर संपादित करें > कॉपी करें चुनें। - चयनित क्लिप पीले रंग से बाह्यरेखित है 
- वह फ़िल्म खोलें जिसमें आप क्लिप जोड़ना चाहते हैं, फिर दृश्य > क्लिप दिखाएँ चुनें। 
- संपादित करें > पेस्ट करें चुनें। - फ़िल्म के आरंभ में क्लिप दिखाई पड़ती है। क्लिप पुनर्व्यवस्थित करने के लिए उसे ड्रैग करें। 
- जब आप प्रक्रिया पूरी कर लें, तो पूर्ण पर क्लिक करें।